कीटनाशक बिक्री में अनियमितता पर दो विक्रय लाइसेंस निलंबित, एक निरस्त

धमतरी। खरीफ सीजन में धान की फसल में कीट-व्याधियों के प्रकोप के बीच कीटनाशकों की बढ़ी मांग को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशक विक्रय केन्द्रों की जांच तेज कर दी है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने और बिक्री में अनियमितता रोकने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

संचालक कृषि के निर्देशन एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा विक्रय केन्द्रों पर लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, मूल्य सूची, स्टॉक, भंडारण व्यवस्था सहित निर्धारित मापदण्डों की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी एवं नोडल अधिकारी कीटनाशी गुण नियंत्रण, जिला धमतरी की अनुशंसा पर भटगांव स्थित मेसर्स गौरव कृषि केन्द्र और मेसर्स साहू कृषि केन्द्र के कीटनाशक विक्रय लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में आवश्यक दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं करने तथा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार मूल्य सूची एवं स्टॉक का प्रदर्शन नहीं किए जाने की अनियमितता सामने आई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment