पिथौरा…. बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमसरा में बुधवार सुबह भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 5 बजे परिक्षेत्र के ग्राम कोसमसरा परिसर के कक्ष क्रमांक 298 में दो ग्रामीण डमरू पिता बंधी यादव, कमलेश पिता बिरिज बरिहा निवासी ग्राम कोसमसरा द्वारा जंगल में मशरूम (पुटू) खोजने गये थे। इस दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तीन-तीन हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की है।









