धमतरी। जिले की कानून व्यवस्था को ज्यादा सुदृढ़ और दुरुस्त करने के प्रशासनिक उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने तत्काल प्रभाव से जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र (लाइन) में तैनात 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अस्थायी स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. जारी सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 4 प्रधान आरक्षक (Head Constable) और 23 आरक्षक (Constable) शामिल हैं.
एसपी कार्यालय से जारी आदेश पत्र के अनुसार 8 आरक्षकों को रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों से हटाकर सीधे यातायात शाखा में तैनात किया गया है. इसमें आरक्षक प्रमेश कुंभकार, दोमन लाल सिन्हा, रियाजुद्दीन, जीवन साहू, मिथलेश खापर्डे, नंदकुमार ध्रुव, अजीत निषाद और संजय ठाकुर के नाम शामिल हैं.
प्रशासनिक फेरबदल के तहत थाना और चौकी स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं. जिनमें सहायक उप निरीक्षक (ASI) थाना नगरी में पदस्थ सउनि शिवनारायण कुर्रे को रक्षित केन्द्र धमतरी भेजा गया है, जबकि थाना सिटी कोतवाली में तैनात सउनि नीरज दुबे को चौकी बिरेझर की जिम्मेदारी दी गई है. प्रधान आरक्षक राकेश साहू को कोतवाली से हटाकर पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी भेजा गया है वहीं, मगरलोड में तैनात प्रधान आरक्षक शेष नारायण पाण्डेय को सिटी कोतवाली धमतरी, रक्षित केंद्र से गिरीश नाग को थाना मेचका और चौकी बिरेझर से दारासिंह चन्द्राकर को थाना भखारा स्थानांतरित किया गया है.

इसके साथ ही थाना भखारा के आरक्षक गजेन्द्र टंडन और कुरुद के आरक्षक गोपाल चन्द्राकर को थाना धमतरी भेजा गया है. वहीं, महिला आरक्षक लता साहू को थाना अर्जुनी से रक्षित केंद्र धमतरी (संबद्ध नक्सल सेल) में पदस्थ किया गया है. इसके अलावा सीसीटीएनएस शाखा के अंतर्गत लुकेश ठाकुर (अर्जुनी से मेचका), दिनेश रात्रे (मेचका से अर्जुनी) और महाबली सलाम (नगरी से अर्जुनी) के कार्यस्थल भी बदले गए हैं.









