रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से जारी आदेश के अनुसार 43 सब इंस्पेक्टर (SI) को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी करते हुए 5 निरीक्षकों (Inspector) और 2 उप निरीक्षकों (Sub Inspector) के तबादले भी किए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में कई जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।













