तेंदुआ ने घर में घुसकर दो लोगों पर किया हमला, फिर उसी घर के भीतर मिला मृत

धमतरी।  जिले से वन्यजीव से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगरी वनांचल क्षेत्र के कर्राघाटी में देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन  हमला करने के कुछ समय बाद उसी घर के भीतर तेंदुआ मृत मिला।तेंदुए की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कर्राघाटी क्षेत्र की है। देर रात तेंदुआ अचानक एक मकान में घुस गया और वहां मौजूद धरम नेताम (40 वर्ष), गांधी नेताम (50 वर्ष) पर हमला कर दिया।हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नगरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिस घर में तेंदुए ने हमला किया, वहीं कुछ देर बाद वह मृत अवस्था में मिला।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment