Bagbahra : सूर्य पूजन के लोक पर्व छठ पूजा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए संसदीय सचिव

बागबाहरा @ मनीष सरवैया । बागबाहरा (Bagbahra) के मंडी तालाब में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व द्वारिकाधीश यादव सम्मिलित हुए। इस दौरान संसदीय सचिव श्री यादव ने प्रति जनों को छठ पूजा की बधाई दी वहीं छठ पूजा के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।

संसदीय सचिव श्री यादव ने बताया कि यह व्रत सूर्य भगवान, उषा, प्रकृति, जल, वायु आदि को समर्पित है। इस त्यौहार को मुख्यत: बिहार में मनाया जाता है। इस व्रत को करने से नि:संतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त होता है। कहा जाता है कि यह व्रत संतान की रक्षा और उनके जीवन की खुशहाली के लिए किया जाता है। इस व्रत का फल सैकड़ों यज्ञों के फल की प्राप्ति से भी ज्यादा होता है। सिर्फ संतान ही नहीं बल्कि परिवार में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

छठ पूजा के इतिहास पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, एक राजा था जिसका नाम प्रियंवद था। राजा की कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए राजा ने यज्ञ करवाया। यह यज्ञ महर्षि कश्यप ने संपन्न कराया और यज्ञ करने के बाद महर्षि ने प्रियंवद की पत्नी मालिनी को आहुति के लिए बनाई गई खीर प्रसाद के रुप में ग्रहण करने के लिए दी। यह खीर खाने से उन्हें पुत्र प्राप्ति हुई लेकिन उनका पुत्र मरा हुआ पैदा हुआ। यह देख राजा बेहद व्याकुल और दुखी हो गए। राजा प्रियंवद अपने मरे हुए पुत्र को लेकर शमशान गए और पुत्र वियोग में अपने प्राण त्यागने लगे।

इस समय ब्रह्मा की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं। देवसेना ने राजा से कहा कि वो उनकी पूजा करें। ये देवी सृष्टि की मूल प्रवृति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हैं। यही कारण है कि ये छठी मईया कही जाती हैं। जैसा माता ने कहा था ठीक वैसे ही राजा ने पुत्र इच्छा की कामना से देवी षष्ठी का व्रत किया। यह व्रत करने से राजा प्रियंवद को पुत्र की प्राप्ति हुई। कहा जाता है कि छठ पूजा संतान प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन के लिए किया जाता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश शर्मा, एल्डरमैन विष्णु महानंद राजेश सोनी एडिशन ठाकुर राहुल सलूजा भक्त राम मांझी करतार नायक राजू चंद्राकर आसाराम बांधे ईश्वर चंद जैन श्याम नायक, खोमेश् साहू, सेतराम बघेल के साथ-साथ बड़ी संख्या में छठ पूजन व्रत करने वाले भक्त जन तथा बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही।

Leave a Comment

Notifications