Dhamtari : अधेड़ का हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में बिजली के खंबे में चढ़ा, एक घंटा बैठा रहा, सुरक्षा के साथ उतारा गया नीचे

धमतरी…. धमतरी के सिहावा रोड स्थित शांति कॉलोनी चौक के पास एक अधेड़ का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.एक शख्स शराब के नशे में बिजली के खंबे में चढ़ गया. इस दौरान करीब एक घंटे तक वो बिजली के खंबे पर बैठा रहा.लोगों ने उसे उतारने की काफी कोशिश की लेकिन शख्स नहीं माना. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ था.

दोपहर में खंबे पर चढ़ा शख्स

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधेड़ व्यक्ति अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ने लगा. लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता चला गया. खंबा हाईटेंशन लाइन से जुड़ा होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना को दी गई.

इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. फायरमैन अरुण यादव के मुताबिक, टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा के साथ व्यक्ति को नीचे उतारा. इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया. पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी स्थिति की जांच की गई.पुलिस की शुरुआती जानकारी में व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार कौशिक निवासी मोंगरा गांव, जिला महासमुंद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति पारिवारिक विवाद और व्यक्तिगत परेशानियों के कारण घर से निकला था.

पुलिस को व्यक्ति के पास से कुछ पर्चियां मिलीं, जिनमें लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिवार और परिचितों से संपर्क किया गया. पूछताछ में जानकारी सामने आई कि वह परिवार को छोड़कर निकला था. बताया जा रहा है कि व्यक्ति बार-बार खुद को परेशान बताते हुए यह कह रहा था कि उसे कोई पसंद नहीं करता और वह मरना चाहता है- अरुण यादव, फायरमैन

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment