धमतरी। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा)के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है । कुरुद पुलिस ने कुरूद में हेरोइन (चिट्टा) के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगदी, 2 मोटरसाइकिल एवं 4 मोबाइल सहित 3.65 लाख रूपये का मशरूका जब्त किया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।
कुरूद पुलिस को 19 सितंबर 2026 को शाम करीब 18:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौजूद आरोपी घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ, सूरज रजक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। आरोपियों से हेरोइन (चिट्टा) – 21.51 ग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य 1,02,000 रूपये, नगद राशि – 8,000 रूपये, मोटरसाइकिल – 2, कीमत 1,60,000 रूपये
मोबाइल फोन 4 नग, कीमत 95,000 रूपये जब्त किया गया। थाना कुरूद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।









