गंगरेल से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 25 से अधिक लोग घायल

धमतरी।  जिले में सोमवार को  गंगरेल से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन भटगांव रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय पिकअप में 40 से अधिक लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। गंगरेल से दर्शन कर लौटते समय भटगांव रोड के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।  पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment