कुरुद। अग्रवाल समाज ग्रुप कुरुद ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री श्याम मंदिर में पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन किया। समाज के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सामूहिक आरती कर उनके समानता, बंधुत्व और एक रूपया, एक ईंट के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाजजनों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमे चयनित विजेता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रह्लाद राय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक बंसल, अनूप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।










