अवैध पटाखा कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्यवाही,1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त

धमतरी। आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सतत निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना रुद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्री पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए गए, जिन्हें बिना वैध अनुज्ञप्ति के भंडारित किया गया था। पुलिस ने मौके से कुल 10 नग खाची एवं 01 नग कार्टून में रखे पटाखे, जिनकी अनुमानित कुल कीमत 1,20,000/- रुपये (एक लाख बीस हजार रुपये) है, विधिवत जब्त किए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment