कुरुद। खेल मैदान में विधायक एवं महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक अजय चंद्राकर ने रविवार को 27वें कुरूद दशहरा महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। पहले दिन छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार कविता वासनिक के कार्यक्रम ‘अनुराग धारा’ की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
महोत्सव के शुभारंभ समारोह में अजय चंद्राकर ने नगरवासियों को नवरात्रि और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से आयोजित यह महोत्सव कुरूद को एक परिवार की तरह जोड़ने के साथ लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं को मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी दीवान और रविकांत चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महासचिव भानु चंद्राकर और कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।










