सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली डंप से ऑटोमैटिक हथियार, राउंड और विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के दुर्गम जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, राउंड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामग्री में बीजीएल सेल, तीर बम और वायरलेस सेट सहित अन्य सामान शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने यह अभियान चलाया। 12 अक्टूबर को किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा जंगल में कार्रवाई के दौरान नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया। यह कार्रवाई सुकमा एसपी मयंक गुर्जर और एएसपी रोहित शाह के मार्गदर्शन में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत की गई। दुर्गम जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment