कोरबा। कोरबा में लापता युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरु कर दिया है।
यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं वह रविवार शाम से लापता था और परिजन रात भर से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए गए, तो उन्होंने राकसिपारा डगनिया के नर्सरी में जय कुमार का शव पेड़ पर फांसी से लटकी हुई देखी। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।









