धमतरी। जिले के किसान नेता की बाइक की डिक्की से अज्ञात व्यक्ति ने 44 हजार रुपये चोरी कर ली। दरअसल किसान नेता सब्जी लेने के लिए मुड़े थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने डिक्की से रुपये निकालकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति पुलिस पकड़ से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता लीलाराम साहू ने आज रत्न बांधा रोड स्थित इंडियन बैंक से 44 हजार रुपये निकाले थे, उन्होंने पैसे को बाइक की डिक्की में रखा था, इसके बाद वे बाइक से इतवारी बाजार होते हुए गोल बाजार पहुंचे। यहां वे बाजार के बाहर ही सब्जी खरीदने लगे। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने बाइक की डीकी से 44 हजार रुपये पार कर दिया। उठाईगिरी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमे एक व्यक्ति डिक्की से रुपये निकालते नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।









