राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रिभव अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक

धमतरी। जिले के स्केटिंग खिलाडी प्रिभव अग्रवाल ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से धमतरी जिले का गौरव बढ़ा है।

जानकारी के अनुसार  सीबीएसई खेल परिसर सरोना में 11 अक्टूबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये स्केटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में धमतरी के मिलेनियम स्कूल के कक्षा छठवीं के छात्र प्रिभव अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment