अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

बालोद।  जिले में  कुसुमकसा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है, जो बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुसुमकसा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment