धान-चावल राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा, चालक की मौत

केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खालेमुरवेंड के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान-चावल राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक चालक वाहन के भीतर ही दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक धमतरी से चावल लेकर कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खालेमुरवेंड के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

हादसे में चालक ट्रक के भीतर बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता से प्रयास किए गए।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment