तालाब में तैरती मिली जवान की लाश, कुछ दिनों से था लापता

सक्ती। जिले में जवान की तालाब में तैरती लाश मिली। जवान कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत डभरा स्थित तालाब में जवान का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लाश की पहचान दिलीप साहू के रूप में की गई। मृतक सीएएफ जवान दंतेवाड़ा में पदस्थ था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ,

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment