महानदी मेघा में तैयार किया जा रहा वैकल्पिक मार्ग

कुरुद। महानदी में निर्माणाधीन मेघा पुल के पास बनाए गए वैकल्पिक मार्ग को फिर से तैयार किया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर लंबा और दस मीटर चौड़ी कच्ची सड़क बनाने का काम जारी है। इसके बीच -बीच में पानी निकासी के लिए 200 पाइप लगाने का काम हो रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में रपटा मार्ग से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि वैकल्पिक मार्ग को वर्षाऋतु में 4 महीने के लिए बंद कर दिया गया था। अब फिर से सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि 21 सितंबर 2024 को महानदी पर बना मेघा पुल ढह गया था। इसके चलते कुरुद और मगरलोड ब्लॉक की सीधी कनेक्टिविटी ख़त्म हो गई है। तब से कुरुद और मगरलोड क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने से दोनों ही ओर का व्यापर चौपट और किसानों की आमदनी पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि सेतु निगम यहाँ नया पुल बनवाने में लगा है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा है।

सेतु निगम से हुए अनुबंध के तहत पुल ठेकेदार की तरफ से वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू किया गया है। मौके पर कार्यरत सब इंजीनियर ने बताया कि पुराने रपटे में मिटटी मुरुम से करीब एक किलोमीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा डबल लें सड़क बनाने का काम जारी है। इसके मध्य भाग में पानी निकासी के लिए 1200 एमएम के करीब 200 एचपीसी पाइप लगाने का काम जारी है। एक सप्ताह के भीतर रपटा मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment