मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंत्रालय में बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। शाम 4:10 बजे वे सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:10 बजे से 4:40 बजे तक आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4:45 बजे से रात 8:45 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 8:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम परिसर, रोहिणीपुरम, रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात 9 बजे वनवासी कल्याण आश्रम परिसर पहुंचेंगे। यहां रात 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित करम पूजा एवं महोत्सव में शामिल होंगे। करम पूजा एवं महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 10 बजे वनवासी कल्याण आश्रम परिसर से रवाना होंगे और रात 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment