Dhamtari : नगरी में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 15,800 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त

धमतरी। नगरी में *बिजली ऑफिस के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 15,800 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना नगरी में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी स्थित बिजली ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे जुआरियों निक्कू सोम, विरेन्द्र साहू, भोला निषाद, तीरथ राम रावत, अश्वनी ठाकुर को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 15,800 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया ।

 

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment