रिहायशी क्षेत्र में भालू की धमक, पानी टंकी के ऊपर बैठा, लगा लोगों का जमावड़ा

धमतरी।बिरगुड़ी में मंगलवार देर शाम बिरगुड़ी में  एक विशाल भालू पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर बैठ गया। भालू को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक टंकी के ऊपर बैठा भालू वन विभाग की मशक्कत के बाद नीचे उतरा। इसके बाद वह कार्यालय परिसर से होते हुए कॉलोनी की ओर बढ़ गया। हालांकि, कुछ समय बाद भालू कॉलोनी से निकलकर खेतों की ओर चला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, बिरगुड़ी में मंगलवार शाम एक बड़ा भालू अचानक पानी की टंकी के ऊपर नजर आया। टंकी के पास ही बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र कार्यालय स्थित है। रिहायशी क्षेत्र में भालू को इस तरह देखकर लोग कौतूहल के साथ भयभीत भी हो गए। देखते ही देखते वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को भालू से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment