गोबरा नवापारा। गोबरा नवापारा में पुलिस ने एक किराना दुकान में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया गया।
नवापारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर छापा मारा। पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।









