धमतरी। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में आगामी 2 नवम्बर को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आहूत की गई है।
सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव जिला स्तरीय वन अधिकार समिति ने बताया कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।








