रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर से भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और समर्थकों की ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की जा रही है।








