धमतरी। जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के दुगली ग्राम की आराध्य देवी माता अंगार मोती की फूल मंडाई और चिन्हारी महोत्सव 13 नवंबर को मनाया जाएगा। माता अंगार मोती प्रांगड़ दुगली में अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव की अध्यक्षता में गत दिनों बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मति से फूल मंडाई मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को संपन्न कराने कार्य समिति का गठन किया गया।
विभिन्न समिति के क्रियान्वयन के लिए युवा प्रभाग से अनिल यादव, भाव सिंह मरकाम, मनहरण लाल टांडेश, केशव नेताम, तोषण मरकाम, वरुण देव नेताम, आदित्य तिवारी, शिवा नेताम, तुषार मंडावी, घनश्याम मरकाम, मनीष नेताम, खुशहाल शिंदे, मनीष नेताम, नमन नेताम, मिथलेश नेताम, हरिशंकर मरकाम, सुखनंदन मरकाम, घुराऊ राम यादव एवं अंकुश को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।








