Dhamtari : तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश,15 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी। मगरलोड,अर्जुनी एवं भखारा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ त्वरित दबिश दी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम, ताश की पत्ती, 03 मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल फोन सहित कुल 97,320/- रूपये की संपत्ति जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड  पुलिस ने ग्राम सौंगा, नया तालाब के नीचे तिराहा में दबिश देकर जुआ खेलते हुए फागराम साहू, भलेश्वर साहू, खेमचंद साहू, विकास निषाद को गिरफ्तार किया। जुआरियों से 52 पत्ती ताश, नगदी 4,200 रूपये, 3 मोटरसाइकिल एवं 3 मोबाइल जब्त किया गया।

थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम पुरी बाजार चौक में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर कार्यवाही करते हुए जुआरी राजेन्द्र देवांगन, पूनम नेताम, पुनानंद निर्मलकर  और द्वितीय कार्यवाही में मधुशंकर निर्मलकर, कामता लाल ध्रुव, सागर नेताम को गिरफ्तार किया। जुआरियों से  52 पत्ती ताश, नगदी 1260 रूपये जब्त किया गया।

थाना भखारा ने ग्राम कोलियारी के महावीर चौक में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए नरसिंग साहू, महेन्द्र साहू, छम्मन साहू, पवन नागरची, संदीप साहू को गिरफ्तार किया। जुआरियों से  52 पत्ती ताश, नगदी 2860 रूपये जब्त किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment