रायपुर। छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। कार्रवाई के बाद गोदाम मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित गोदाम में दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखे का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गुटखा मिलने के बाद मामले की जानकारी राज्य और केंद्रीय जीएसटी विभाग को भी दी गई।
पुलिस से सूचना मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित गुटखा कहां से लाया गया था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। इसके अलावा कारोबार में टैक्स चोरी, भंडारण और परिवहन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।







