धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम जगह पर धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली स्टाफ अपराध नियंत्रण एवं गश्त पेट्रोलिंग पर रवाना था। भ्रमण के दौरान इतवारी बाजार के पास मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि मैला गड्ढा,महिमा सागर वार्ड शराब भट्ठी रोड पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका कर दौड़ा रहा है, सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और तलवार लहरा रहे आरोपी हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार विधिवत जब्त कर पुलिस ने कब्जे में ली। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।






