धमतरी। अर्जुनी क्षेत्र में 4 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ों से कुल 5,520/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कुल 04 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम लिमतरा, परेवाडीह एवं कुरमातराई में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। अर्जुनी पुलिस ने कला मंच के पास लिमतरा में जुआ खेल रहे प्रकाश साहू, संजय साहू, शिवानंद निर्मलकर को गिरफ्तार किया। जुआरियो से 1,750 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। इसी प्रकार अर्जुनी पुलिस ने कला मंच के पास लिमतरा में जुआ खेल रहे भूषण लाल बघा, टकेश्वर साहू, संदीप कुमार साहू, परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया। जुआरियो से 1560 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
अर्जुनी पुलिस ने ग्राम परेवाडीह में बडरा तालाब के सामने मेन रोड में जुआ खेल रहे दुलेश्वर साहू, गंधर्व साहू को गिरफ्तार किया। जुआरियो से 950 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
अर्जुनी पुलिस ने रंगमंच शेड के नीचे कुरमातराई में जुआ खेल रहे धनेन्द्र कुमार साहू, नागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया। जुआरियो से 1260 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।








