तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बताया जा रहा है कि निहारिका ध्रुव, रामचंद्र ध्रुव और टोमेश ध्रुव  पैसा निकालने बलौदाबाजार पोस्ट ऑफिस आए हुए थे और एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX6011 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल बलौदाबाजार में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए लाया गया है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment