छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने मोर्चा खोला, प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन शुरू

धमतरी : ड्राइवरों की लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंका है. तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 12 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया गया है. इसी कड़ी में धमतरी और बालोद जिले के बड़ी संख्या में चालक एनएच-30 स्थित चिटौद के पास एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

महासंघ की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग का गठन और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड स्थापित करना शामिल है. आंदोलन में शामिल चालकों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात मेहनत करने वाले ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक कल्याण के लिए अब तक कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं बनाई गई है. ऐसे में अपने अधिकारों के लिए उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment