कुरूद। दीवाली उत्सव के पावन अवसर पर कुरूद नगवासियों को ऐतेहासिक सौग़ात देते हुए जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन (शिलान्यास) 12 नवंबर को दोपहर रजिस्ट्री ऑफिस के तुम बगल जल आवर्धन केंद्र में भूमि पूजन किया गया। राज्य शासन द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कुरूद बड़े नहर के माध्यम से अगामी कई वर्षों के लिए निरंतर पानी का सप्लाई करने “जल आवर्धन योजना” 11 करोड़ 85 लाख ₹ का भूमिपूजन शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर पूर्व मंत्री एवं विधायक कुरूद ने कहा कि इस “जल आवर्धन योजना” के बन जाने से आने वाले तीन दशकों तक कुरूद नगर को पेय जल की व्यवस्था सदैव बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने इसके साथ ही इस योजना का लाभ चर्रा स्थित केंद्रीय विद्यालय और एग्रीकल्चर – हार्टिकल्चर कॉलेज को भी मिलेगा, जहाँ वर्तमान में जल आपूर्ति बड़ी समस्या है उससे निजात मिलेगी। उन्होंने ने कुरूद नगर पालिका को और भी अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु पालिका के सत्तापक्ष और विपक्ष को मिलकर नगर हित में कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि विपक्ष और विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अपने कार्यक्षेत्र के प्रति जवाबदेहिता और नगर और नागरिकों की सेवा ही किसी भी जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। इसलिए पार्टी प्रेम के बजाय राष्ट्रप्रेम, नगरप्रेम की भावना से कार्य करने की बात कही। अति विशिष्ट अतिथि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कुरूद नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य सहित शैक्षणिक संस्थाओं के निर्माण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त लोगों को दीपावली की बधाई दी।अध्यक्षता कर रही ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद कुरूद ने कहा कि कुरूद में पेयजल व्यवस्था के विस्तार से आगामी 30 वर्षों तक दूर होगी पानी की समसस्या कुरूद स्थित फिल्टर प्लांट की क्षमता वृद्धि से नगर सहित भखारा, करेली और विधानसभा के कई गाँवों को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जल संकट से जूझ रहे एग्रीकल्चर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय को भी इस पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा।
क्षेत्र के चौतरफा विकास और इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विधायक श्री अजय चंद्राकर, मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथियों मे नगर पंचायत पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, SDM पीयूष तिवारी, नगर पालिका सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ,महामंत्री प्रभात बैस, समस्त पार्षदगणों मे वार्ड पार्षद मंजू प्रमोद साहू, मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेंद्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, रवि प्रकाश मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, मनीष साहू ,एल्डरमेन भानू चन्द्राकर, खिलावन यादव, नंदू चन्द्राकर, खिलेश्वर देवांगन के गरिमामयी आतिथ्य में अटल परिसर वाटर फ़िल्टर प्लांट मे संपन्न हुआ।








