धमतरी। कांग्रेस के देश व्यापी आंदोलन वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने डाही मंडल के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उन्हें बूथ स्तर तक पहुंचकर वोट चोरी रोकने एवं मतदाता सूची की निगरानी करने का सन्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। सत्तारूढ़ भाजपा की मोदी सरकार लोकतान्त्रिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर चुनाव के परिंणाम को प्रभावित कर रही है, जिससे देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो रहा है। इस परिस्थिति से देश को बचाना है। अगर आज समय रहते यदि हमने इसका विरोध नहीं करते है तो यह देश भविष्य में सत्ता की कठपुतली बनकर रह जाएगा।
इस अवसर पर डाही के जोन अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सेक्टर अध्यक्ष राजू साहू, ओमप्रकश सेन, शम्भु चंद्राकर, खोरबाहरा यादव, गोपाल ध्रुव, पारस ध्रुव, धरम सिंह ध्रुव, अरमान खान, मुकेश ध्रुव, छन्नू लाल चंद्राकर, दयालु राम कश्यप, कन्हैया ध्रुवंशी, गोपी ध्रुव उपस्थित थे।







