राजपूत महिला मंडल उपसमिति ने किया दीपावली मिलान समारोह का आयोजन

धमतरी। राजपूत महिला मंडल उपसमिति धमतरी ने दीपावली मिलान समारोह का आयोजन किया। समारोह में सभी बहनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की ख़ुशी साझा की। वहीं समारोह को मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें कुर्सी दौड़, चूड़ी गिनना एवं सिक्का वाला गेम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। खेलों में सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहनों को महिला मंडल अध्यक्ष पुष्प देवी ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओ को एक दूसरे के करीब लाने के साथ ही समाज में एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवन रखने और नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment