भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत धमतरी की सभापति मोनिका देवांगन

धमतरी। डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने ग्राम डोड़की में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत धमतरी की सभापति मोनिका देवांगन शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना कर समाजजनों को जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सामाजिक भवन परिसर में जिला पंचायत के 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत अहाता निर्माण कार्य एवं विधायक ओंकार साहू के निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का अतिथियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत धमतरी की सभापति मोनिका देवांगन ने कहा कि सामाजिक भवन में अहाता निर्माण से परिसर की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बेहतर होगी, वहीं सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा। इन विकास कार्यों से समाजजनों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शो का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उनका शौर्य, पराक्रम, साहस और नेतृत्व क्षमता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन से हमें संगठन की शक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा मिलती है। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार, संगठन और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment