महासमुंद। महासमुंद जिला जेल से फरार होने वाले बंदियों में शामिल मास्टरमाइंड पंचराम को महासमुंद पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उसे करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली से गिरफ्तार किया है। वहीं फरार तीन अन्य बंदियों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचराम चोरी के आरोप में महासमुंद जिला जेल में बंद था। वह छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि पंचराम पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है। जेल से फरार होने की इस घटना में उसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अभी तीन अन्य फरार बंदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इनमें दो मध्यप्रदेश और एक राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों बंदी NDPS एक्ट के मामलों में महासमुंद जिला जेल में निरुद्ध थे। पुलिस की टीमें फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई है।








