धमतरी। जिले के ग्राम मूरा में जुआ खेलते 2 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआरियो के पास से नगदी रकम 1,030 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त किया गया। दोनों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी बिरेझर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मूरा स्थित रंगमंच के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी बिरेझर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे 2 जुआरियों बंशीलाल साहू और टिकेश साहू को पकड़ा । पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से से नगदी रकम 1,030 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त किया।







