ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने ऑटो में छूटा बैग, मोबाइल एवं कीमती सामान  लौटाया

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय परिचय दिया। दरअसल, एक ऑटो में यात्री का बैग छूट गया था, जिसमें मोबाइल सहित अन्य आवश्यक एवं कीमती सामान रखा हुआ था। आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने बैग एवं उसमें रखे सामान को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक मालिक की पतासाजी की। लगातार प्रयासों के बाद उक्त सामान की वास्तविक मालिक कांकेर जिले के चारामा निवासी हिना यादव की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें थाना सिटी कोतवाली धमतरी में उनका पूरा सामान सकुशल सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर हिना यादव ने धमतरी पुलिस एवं आरक्षक किशोर गायकवाड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

धमतरी पुलिस आम नागरिकों की सहायता, सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों की ऐसी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment