रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को

 कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 169 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी  बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, बैंक असिस्टेंट के 30, मार्केटिंग एक्सक्युटीभ के 09, हाउस कीपिंग स्टॉफ के 10 और इन्शुरेंस एडवाईजर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment