धमतरी। 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाले फरार मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। नशीली टैबलेट सप्लाई से नगदी एवं मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान 23.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 26.10.2026 को विशेष शर्मा को 140 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14,000/-रूपये में बेचना स्वीकार किया।
नगदी एवं मोबाइल सहित 10,400/-रूपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी रकम 400 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10,000 रूपये है, कुल जुमला 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी को सीजेएम न्यायालय धमतरी के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।







