धमतरी। नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स (तिलहन) NMEO-OS योजनान्तर्गत प्रमाणित बीज वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड योजनान्तर्गत मृदा परीक्षण कार्य, कृषक खेत पाठाशाला, कृषि मैपर में पंजीयन कराने के लिए मूल्य श्रृंखला सहयोगी के चयन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसी अथवा संस्था से आगामी 30 नवंबर तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि यह रूचि की अभिव्यक्ति निर्धारित प्रपत्रों के केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मंगाई गई है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी और आवेदन का प्रारूप उप संचालक कृषि कार्यालय धमतरी सहित जिले के सभी विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर देखी जा सकती है।







