Dhamtari: ये लांक्षन क्या कहलाता हैं,कलेक्टोरेट कर्मचारी पर गंभीर आरोप और विवाद सोशल मीडिया में वायरल

धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी जिला कलेक्टोरेट में जिम्मेदार पद पर पदस्थ एक कर्मचारी का मामला सोशल मीडिया में चर्चा के केंद्र में चल रहा है।

इस पुरूष कर्मचारी पर एक सहयोगी महिला कर्मचारी ने चरित्रगत गंभीर आरोप लगाए है, न सिर्फ आरोप बल्कि जगह जगह लिखित शिकायत भी की गई है।

गंभीर आरोपो के बाद पुरुष कर्मचारी को जिला कार्यालय से हटा कर अन्यत्र भेज दिया गया है, और साथ मे दो अलग अलग एजेंसियों द्वारा जाँच भी की जा रही है। जांच का परिणाम आना अभी बाकी है।

ये सब तो तथ्यात्मक जानकारी है लेकिन प्रशासनिक गलियारों में जो चर्चा है वो भी महत्वपूर्ण है, भले वो जांच का बिंदु हो या न हो।

चर्चा ये है कि पुरुष कर्मचारी का चरित्र पर पहले कभी इस तरह ले आरोप नही लगे न कभी चर्चा तक हुई, कभी कोई घटना या बातें नही हुई जिसमें कर्मचारी के चरित्र पर सवाल उठाया जा सके। चर्चा ये भी है कि एक प्रमोशन की फ़ाइल लटकने के कारण पुरुष कर्मचारी को निशाना बनाया जा रहा है। और सबसे गंभीर बात जो चर्चा में है, वो ये कि प्रदेश के मुखिया से रिश्तेदारी बता कर कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है ।

हालांकि पूरे विवाद और आरोपो की हर एंगल से जांच जारी है, जिसमे दूध, और पानी की मात्रा का पता चल जाएगा, देखना होगा कि दूध और पानी के अलग होने के बाद मलाई बचती है या पनीर।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment