कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार

पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े दो किसानों को धान का मिला 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का कुल मूल्य, बोनस राशि से बढ़ा आर्थिक संबल

धमतरी। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम किसानों के जीवन में दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में धमतरी जिले के पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े दो किसान चुम्मन लाल एवं  वेदबाई मुजगन ( पति-पत्नी) ने धान की बिक्री के माध्यम से बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त किया है। दोनों किसानों ने अपनी उपज का 26.90 क्विंटल गोल्डन धान राइस मिल में विक्रय कर 3,050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि राशि प्राप्त  राशि एवं  कृषि उन्नत योजना अंतर्गत आदान सहायता  मिलने वाली 659 रुपये प्रति क्विंटल की राशि को जोड़ने पर उन्हें कुल 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। चुम्मन लाल  ने 20.90 क्विंटल एवं  वेदबाई  ने 6.00 क्विंटल  धान बेचा है ।
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 से पात्र किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में दी जा रही है। यदि किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि दी जाती है ।
दोनों किसानों ने बताया कि खेती-किसानी में लागत लगातार एक महत्वपूर्ण विषय रही है। ऐसे में शासन द्वारा धान उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ आदान सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त नकद राशि और आदान सहायता की राशि से खेती की आगामी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि कार्यों के प्रति भरोसा और उत्साह भी बढ़ा है।
किसान श्री चुम्मन लाल एवं श्रीमती वेदबाई मुजगन ने इस व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। आदान सहायता योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त राशि खेती की लागत की भरपाई करने और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है।
दोनों किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।
किसानों का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से न केवल आर्थिक राहत मिलती है, बल्कि खेती को लेकर सकारात्मक सोच और भविष्य के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। किसानों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह किसान हितैषी योजनाओं और सहयोगात्मक व्यवस्था से कृषि क्षेत्र निरंतर समृद्ध होगा तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ बनेगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment