Dhamtari : बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगी कर्मचारियों की ड्यूटी

धमतरी। आगामी वर्षाकाल 2023 में बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री पी.एल.भूआर्य सहायक नोडल अधिकारी इस कक्ष के प्रभारी अधिकारी होंगे, जिनका मोबाइल नंबर 94241-05860 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में एक से 31 अक्टूबर तक संचालित रहेगा।

एक जून से 15 जून तक अलग-अलग पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री देवेन्द्र पटेल, समाज कल्याण विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर डायमण्ड सोनवानी, नगर सेना धमतरी के लीलाराम और शिक्षा विभाग के भृत्य डोरेलाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 02 से रात 10 बजे तक आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 विजय नेताम, शिक्षा विभाग के भूपेन्द्र ठाकुर, नगर सेना के दिलीप तारक और भू-अभिलेख शाखा के भृत्य मनोज सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। रात 10 से सुबह 06 बजे तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-03 कैलाश बारले, जल संसाधन विभाग के उदय राम ध्रुव, नगर सेना के विष्णु ध्रुव और शिक्षा विभाग के भृत्य शिव नारायण साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
माह के 15 जून से माहांत तक सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 02 शिवकुमार पाल, भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-03 खिलेश कोर्राम, नगर सेना के दिलीप तारक और भू-अभिलेख शाखा के भृत्य अमित ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो से रात 10 बजे तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड 03 उमेश बंजारे, कृषि विभाग के चैनमेन गिरीश चन्द्र यादव, नगर सेना के विष्णु ध्रुव और आदिवासी विकास विभाग के भृत्य शशांक वच्छानी की ड्यूटी लगाई गई है। रात 10 से सुबह 06 बजे तक उद्यानिकी विभाग के सहायक ग्रेड 03 जयप्रकाश लोहानी, समाज कल्याण विभाग के कौशल राम साहू, नगर सेना के लीलाराम और उद्यानिकी विभाग के भृत्य रोहन सिंह दीवान की ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया है कि शेष कार्यदिवस में संबंधित कर्मचारी अपने मूल कार्यालय में कार्य संपादन करेंगे। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष एक जून 2023 से वर्षा समाप्ति अवधि 31 अक्टूबर तक संचालित रहेगा। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा संबंधी सूचनाएं सहायक नोडल अधिकारी को अवगत कराएं, जो अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Leave a Comment

Notifications