सिवनी खुर्द में  किसान ने की जहरीली दवा पीकर आत्महत्या

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी खुर्द में  एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

ग्राम सिवनी खुर्द निवासी मृतक धनीराम ध्रुव खेती-किसानी कर अपने परिवार का जीवनयापन करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय में उसके दो भाइयों का निधन हो गया था। इसी तनाव के बीच उसने खेतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail