धमतरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अग्रसेन भवन, धमतरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक अजय चंद्राकर तथा सहवक्ता के रूप में सांसद रूप कुमारी चौधरी उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में देश ने तेजी से प्रगति की है।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार रखते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail