धमतरी…. संत कबीर सेवा संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को रत्ना बांधा मार्ग आदिवासी छात्रावास के पास कबीर नगर धमतरी स्थित कबीर संस्थान परिसर में कबीर जयंती एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
लेख राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि सदगुरु कबीर जयंती के अवसर पर कबीर विचार गोष्ठी ध्वजारोहण बीज पाठ भजन प्रस्तुति दीप प्रज्वलन तथा भूमि कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके साथ ही विशेष सम्मान समारोह एवं नशा मुक्ति संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न आश्रम से संत एवं साधु गण शामिल होकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
आयोजन समिति के अनुसार सदगुरु कबीर साहेब के चमत्कार अवतारवाद आडंबर और अंधविश्वास के ऊपर उठकर आध्यात्मिक विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से मानवता शांति और सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं कार्यक्रम में आयोजन समिति के संत रविकर साहेब ने उपस्थित कबीर संतो को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को मानवता का संदेश देने वाला संत कबीर के मूल चिंतन दर्शन की ओर लौटने और स्वयं के अंदर झांकने का है।
सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम में ओंकार साहू विधायक धमतरी, संत रविकर साहेब, मुक्ति शरण साहेब संकल्प घनश्याम, छेमेद्र, बलवंत, देवेंद्र साहेब, विवेक, साध्वी सीमा, साध्वी मनी प्रभा, साध्वी सीमा साध्वी सहित सरपंच फकीरचंद वर्मा एवं ध्रुव साहब, यीशु राम, हंसराज साहू, गुरु शरण साहू, इंजीनियर साहब, ईसु रेमन दास, रेवाराम निषाद, धर्म सिंह, दुजराम, परशुराम, त्रिलोचन, सत्य प्रकाश सहित काफी संख्या में संत कबीर को अपना आदर्श मानने वाले मानव समाज उपस्थित रहा।








