आईटीआई राजनांदगांव में 16 जून को कैम्पस प्लेसमेंट

रायपुर….  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई राजनांदगांव में 16 जून सोमवार को सुबह 9:30 बजे से कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट विजन इंडिया सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के हंसलपुर, गुजरात स्थित प्लांट के लिए कराया जा रहा है।

कौन ले सकता है भाग 

इस कैम्पस भर्ती में वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैंl

पात्र व्यवसाय

फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एंड डाई मेकर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल में आई टी आई प्रशिक्षित व्यक्ति भाग ले सकते हैं l

जरूरी दस्तावेज  

इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं एवं आईटीआई की अंकसूची/प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्थान में उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail